News Room Post

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल की लगी लॉटरी, दबंग सलमान खान के साथ करेंगी इस फिल्म में काम!

नई दिल्ली। शहनाज गिल के फैंस के लिए अच्छी खबर है। एक्ट्रेस शहनाज गिल अब बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है। खास बात ये है कि वो अपनी पहली ही फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शहनाज का नाम सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की स्टार कास्ट में शामिल हो गया है। बता दें कि सलमान खान और शहनाज गिल दोनों ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में शहनाज गिल को फैंस ने खूब पसंद किया था और बहुत सारा प्यार भी दिया था हालांकि वो शो जीत नहीं पाई थीं।

शहनाज गिल होगीं फिल्म का हिस्सा!

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शहनाज गिल फिल्म में आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगी।हालांकि फिल्म में उनका रोल क्या है और वो कितनी देर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। इसके बारे में खुलकर जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इसके अलावा खुद एक्ट्रेस ने भी अभी तक फिल्म को लेकर कई बयान नहीं दिया है लेकिन अगर ऐसा होता है तो शहनाज के फैंस के लिए ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। फैंस एक्ट्रेस को सलमान संग एक्टिंग करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म से जुड़ी डिटेल सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।


जल्द फ्लोर पर आएगी फिल्म

गौरतलब है कि सलमान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की कास्ट में हाल ही में उनके बहनोई और एक्टर  आयुष शर्मा भी शामिल हुए थे। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की थी। इसके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म इस साल तक फ्लोर पर आ जाएगी। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version