News Room Post

Shehnaaz Gill: KKBKKJ के बाद शहनाज गिल के हाथ लगी दूसरी बड़ी फिल्म, अनिल कपूर और भूमि पेंडनेकर संग साझा करेंगी स्क्रीन!

नई दिल्ली। शहनाज गिल इन दिनों बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ रही है। बिग बॉस में शहनाज की क्यूटनेस को हर कोई पसंद करता था। शहनाज भले बिग बॉस का शो ना जीती हो लेकिन उन्होंने कई लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। शहनाज गिल को पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता था लेकिन अब उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में दर्शकों ने शहनाज को काफी पसंद किया है। इस फिल्म के अलावा शहनाज गिल के पास अभी कई बड़े और प्रोजेक्ट है जिसके बारे में उन्होंने बताया।

शहनाज गिल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

दरअसल, शहनाज गिल अब रिया कपूर की फिल्म में दिखाई देने वाली है। इस बारे में खुद शहनाज ने जानकारी दी है। दरअसल, शहनाज ने कहा कि वह अभी उनके पास पाइपलाइन में काफी फिल्में है जिसमें से एक फिल्म रिया कपूर के साथ है। शहनाज ने बताया वह फिल्म जब पूरी हो जाएंगी तो उसकी जानकारी एक्ट्रेस देंगी। शहनाज ने बताया उस नए फिल्म का डायरेक्शन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी कर रहे है। शहनाज के अलावा इस फिल्म में भूमि और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे।

कैसे शहनाज को फिल्म हुई ऑफर

वहीं शहनाज गिल ने अभी एक खुलासा किया था कि उन्हें कि उन्हें ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म कैसे ऑफर हुई थी। शहनाज ने बताया कि वह गुरुद्वारे में थी तभी उनके पास एक कॉल आता है वह कॉल अंजान नंबर से था। अंजान नंबर देखकर शहनाज ने वो नंबर ब्लॉक कर दिया। बाद में शहनाज के पास एक मैसेज आता हैं कि सलमान सर उन्हें कॉल कर रहे है वह वापस उन्हें एक बार कॉल कर लें।

Exit mobile version