News Room Post

Shibani Dandekar : क्या है शिबानी दांडेकर की प्रेग्नेंसी की कहानी? सुनिए उन्हीं की जुबानी

shibani

नई दिल्ली। फरहान अख्तर कुछ दिन पहले अपनी गर्लफेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बधंन में बंध गए थे। शादी के बाद से ही शिबानी दांडेकर के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। हाल ही में शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की थीं, जिनमें से एक फोटो पर यूजर्स ने फिर से उनके प्रेग्नेंट होने की बात कही थी। जिसपर चुप्पी तोड़ते हुए शिबानी दांडेकर ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्लिप शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपना टमी फ्लॉन्ट किया है।

शिबानी ने फ्लॉन्ट की अपने एब्स

शिबानी इंस्टा स्टोरी में शीशे के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में शिबानी कई अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। शिबानी वीडियो में अपने एब्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। जिसके बाद ये क्लीयर हो गया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। क्लिप में शिबानी ने ग्रे कलर का टॉप पहना है। इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए शिबानी लिखती हैं कि- मैं एक महिला हूं और मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।


क्लिप शेयर कर शिबानी ने कही ये बात

शिबानी ने क्लिप शेयर करते हुए कहा है कि, “टकीला पीने की वजह से फोटो में उनका टम्मी ऐसा दिख रहा था।” बता दें कि शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर पिछले काफी समय से लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और दोनों साथ में अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।


लोगों ने किया था ऐसे-ऐसे कमेंट

बता दें कि, शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने शिबानी को प्रेग्नेंट बताना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि वो प्रेग्नेंट है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या आप प्रेग्नेंट हैं?’ इसी तरह के बहुत सारे सवाल लोगों ने पूछे थे और शिबानी को 3-4 महीने की प्रेग्नेंट बता दिया था। बता दें कि ऐसा पहले भी कुछ मामलों में देखने को मिला है जब कुछ एक्ट्रेसेज शादी के वक्त प्रेग्नेंट रही थीं। हालांकि शिबानी ने ये क्लिप शेयर करके खुद के प्रेग्नेंट नहीं होने की बात प्रुफ की है।

Exit mobile version