News Room Post

Shilpa Shetty-Raj Kundra ने शर्लिन चोपड़ा के आरोपों को बताया झूठा, किया 50 करोड़ का मानहानि का केस

shilpa raj sherlyn

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर सेक्शुअल हैरासमेंट का केस दर्ज कराया था। साथ ही कपल ने उन पर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में अब लेटेस्ट खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक, शिल्पा और राज ने शर्लिन पर मानहानि‍ का केस दर्ज कराया है। कपल ने उन पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि‍ का केस दर्ज कराया। इतनी ही नहीं कपल ने एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए आरोपोंं को भी झूठा बताया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया के आगे राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर हैरासमेंट का आरोप लगाया था। उन्होंने कपल पर शारीरिक और मानसिक रूप से हैरास करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने मुंबई पुलिस से शिकायत भी की थी। अब शिल्पा और राज की ओर से इस मामले पर रिएक्शन सामने आया है। जिसमें उनके लॉयर ने शर्लिन पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया है।

कपल के लॉयर ने इस केस को लेकर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा- ‘शर्लिन चोपड़ा द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं। इसका कोई प्रमाण भी नहीं है।’

इससे पहले भी शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा के खिलाफ बोल चुकी हैं। उन्होंने पोर्न रॉकेट केस में राज कुंद्रा के खिलाफ एक स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया था। उन्होंने ये भी आरोप लगाए थे कि राज कुंद्रा और उनके क्रिएटिव डायरेक्टर ने मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स के लिए उनसे शूट कराने के लिए भी कहा था।

Exit mobile version