News Room Post

Shraddha Kapoor: इन एक्टर्स को डेट कर चुकी है श्रद्धा कपूर, किसी से पिता शक्ति कपूर की हुई बहस तो कोई मां को नहीं आया पसंद

Shraddha Kapoor: अभिनेत्री की खूबसूरती के लोग इतने दीवाने है कि हर कोई उन्हें अपने सपनों की राजकुमारी समझता है लेकिन वहीं अभिनेत्री के सपनों के राजकुमार की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल तो सिंगल है लेकिन उससे पहले अभिनेत्री ने कई लोगों को डेट किया है, चलिए जानते है-

नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। अभिनेत्री का आज यानी 3 मार्च को बर्थडे है। एक्ट्रेस को आज हर कोई उनकी फिल्म आशिकी 2 से जानता है। इस फिल्म में अभिनेत्री का इतना बढ़िया प्रदर्शन रहा कि हर कोई इन्हें इस फिल्म के किरदार आरोही से पुकारने लगा। इस फिल्म के जरिए श्रद्धा ने अपनी एक पहचान बनाई। हालांकि, एक्ट्रेस ने आशिकी 2 के पहले भी दो फिल्में की है लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली जो उन्हें फिल्म आशिकी 2 से मिली। अभिनेत्री की खूबसूरती के लोग इतने दीवाने है कि हर कोई उन्हें अपने सपनों की राजकुमारी समझता है लेकिन वहीं अभिनेत्री के सपनों के राजकुमार की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल तो सिंगल है लेकिन उससे पहले अभिनेत्री ने कई लोगों को डेट किया है, चलिए जानते है-

फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सफल और खूबसूरत अभिनेत्री है, एक्ट्रेस का फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ काफी नाम जोड़ा गया। दोनों की एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी काफी चल रही थी लेकिन बाद में दोनों के अलग होने की खबर भी आने लगी। एक दिए इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने कहा भी कि मुझसे रोहन ने ऐसी कोई बात नहीं की है लेकिन अगर वह मुझसे ऐसा कुछ कहेगा तो मैं श्रद्धा का साथ दूंगा और बात आगे बढ़ेगी।

फरहान अख्तर

वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री का फरहान अख्तर के साथ भी रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में थी। दोनों लिव-इन में भी रहते थे लेकिन ऐसा कहा जाता है कि शक्ति कपूर अपनी बेटी को वहां से ले आए थे और शक्ति कपूर और फरहान के बीच काफी पंगा भी हुआ था।

आदित्य रॉय कपूर

एक्ट्रेस का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जोड़ा जाने लगा था। दोनों ने फिल्म आशिकी 2 में साथ काम किया। श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद थी लेकिन श्रद्धा की मां शिवांगी को दोनों का रिश्ता नहीं मंजूर था जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए।

Exit mobile version