News Room Post

Shubhangi Atre: अंगूरी भाभी का बोड़म किरदार निभाने के लिए शुभांगी चार्ज करती हैं लाखों रुपये, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली । ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोटे पर्दे का फेमस सीरियल है। जिसमें अंगूरी भाभी को पड़ोसी विभूति नारायण मिश्रा और गौरी मैम को तिवारी जी छेड़ते नजर आते हैं। दोनों ही अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़ कर अपनी भाभियों पर जान छिड़कते हैं लेकिन दोनों भाभियां किसी को भी घास नहीं डालती हैं। शो में इस वक्त अंगूरी भाभी का किरदार टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। इससे पहले अंगूरी भाभी का रोल शिल्पा शिंदे निभा रही थी। इस रोल से वो काफी फेमस हो गई थी लेकिन कुछ विवादों की वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। जिसके बाद भाभी जी के तौर पर शुभांगी अत्रे की एंट्री की गई।

लाखों में हैं अंगूरी भाभी की फीस

शो में अंगूरी भाभी का रोल शुभांगी निभा रही हैं जो एक बहुत सीधी साधी या यूं कहे की बोड़म महिला का रोल प्ले कर रही हैं। भले ही रोल काफी सीमित है लेकिन इस रोल के लिए शुभांगी काफी मोटी रकम वसूल रही हैं। अपनी मासूम अदाओं से सबका दिल जीतने वाली शुभांगी इस रोल के लिए पर एपिसोड 40 हजार रुपये वसूलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुभांगी पर एपिसोड 40 हजार लेती हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महीने में लाखों कमाना एक्ट्रेस के लिए कोई छोटी बात नहीं है।


असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं अंगूरी भाभी

शुभांगी अत्रे भले ही टीवी पर सीधी साधी भोली-भाली अंगूरी का रोल प्ले करती हैं लेकिन असल जिदंगी में वो बेहद हॉट और ग्लैमरस हैं। उनकी एक बेटी भी है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वो अपनी फैमिली के साथ भी कई बार पोस्ट शेयर कर चुकी है। अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर शुभांगी को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। फैंस भी शुभांगी को काफी पसंद करते हैं और उन पर प्यार बरसाते हैं।

Exit mobile version