News Room Post

Siddharth Shukla: जन्मदिन पर बुरे फंसे सिद्धार्थ, नशे में डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप, देखें वायरल वीडियो

siddharth

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13′(Bigg Boss 13) की सबसे चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shahnaz Gill) रही। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। इतना ही नहीं अभी भी इस जोड़ी का जलवा बरकरार है। शनिवार को सिद्धार्थ ने अपना 40 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ शहनाज भी नजर आई थीं। दोनों ने इस खास मौके पर जमकर मस्ती की। लेकिन अपने जन्मदिन पर वो एक नए विवाद में फंस गए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ नशे में हैं और उन्होंने अपनी गाड़ी से डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी है। साथ ही इस वीडियो में वो भड़के हुए भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अंधेरी के ओशिवारा इलाके का बताया जा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है।

बता दें कि न्यूजरूम पोस्ट इस वीडियो की पुष्टि करता। इस आरोप सच्चाई सिद्धार्थ के बयान आने के बाद ही पता चल पायेगा। वहीं, अभी तक इस बात की सच्चाई सामने नहीं आई है कि सिद्धार्थ ने शराब पी रखी थी या नहीं। लेकिन विवाद बढ़ता देख वो अपनी गाड़ी लेकर निकल गए। अभी तक इस मामले में किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

बता दें कि शनिवार को सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन था। 12 दिसंबर को वो 40 साल के हो गए। इस खास मौके पर उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे विशेज दी। इन सबके बीच उनकी खास दोस्त शहनाज गिल ने भी खास अदांज में उन्हें बर्थडे विश किया। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुई। जिसमें शहनाज, सिद्धार्थ को बर्थडे विश करने के साथ काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि सिद्धार्थ का जन्म 12 अक्टूबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। उन्हें पहचान कलर्स के शो बालिका वधू से मिली थी। जिसके बाद वो वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां में भी नजर आए थे। इसके बाद वो पिछले साल बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आए थे। जहां उनकी जोड़ी शहनाज के साथ खूब बनी थी।

Exit mobile version