News Room Post

Sidharth & Shehnaaz Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शहनाज संग सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी डांस वीडियो, क्या आपने देखा?

नई दिल्ली। बीते साल 2021 में सभी उस वक्त हैरान रह गए जब कार्डियक अरेस्ट के चलते सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन की खबर सामने आई। कई दिनों तक तो लोगों को इस बात पर यकीन की नहीं हुआ। एक्टर के चाहने वाले उनकी और शहनाज गिल की जोड़ी को खूब प्यार देते थे। यही वजह है कि आज भी कई बार सोशल मीडिया पर दोनों का नाम ट्रेंड होता है। फैंस शहनाज गिल और सिद्धार्थ को सिडनाज के नाम से बुलाया करते थे। आपमें से भी कई लोगों ने ये नाम ट्विटर पर ट्रेंड होते हुए देखा होगा।

पिछले साल आज ही के दिन 2 सितंबर को एक्टर का निधन हुआ था। आज एक्टर की पहली डेथ एनिवर्सरी हैं ऐसे में उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)  का आखिरी डांस वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। चलिए दिखाते हैं आपको ये वायरल वीडियो

यहां देखें सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी वीडियो…


आखिरी बार एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ में देखने को मिले थे। इस सीरीज के प्रमोशन को लेकर वो शहनाज गिल के साथ ‘डांस दीवाने सीजन 3’ शो पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने शहनाज गिल के साथ खूब मस्ती भी की थी। शो के दौरान के इस वीडियो को शहनाज गिल ने 18 अगस्त 2021 को शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा था, ‘क्यों न सब दीवानों के साथ थोड़ी मैं भी दीवानी हो जाऊं।’


इस शो में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात सलमान खान के शो बिग बॉस के दौरान हुई थी। शो के 13वें सीजन में दोनों करीब आए। इसके बाद से ही दोनों अक्सर कैमरे में कैद होते थे। कहा जाने लगा था कि दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ने हमेशा से ही एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया था। वहीं, जब बिग बॉस 13 खत्म हुआ तो सिडनाड कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आए। एक्टर के इन वीडियोज को भी फैंस का काफी प्यार मिला था।

Exit mobile version