News Room Post

Bappi Lahiri : सिंगर बप्पी लहरी हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना से संक्रमित (Bappi Lahiri Corona Positive) पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये जानकारी उनकी बेटी रीमा लहरी ने एक स्टेटमेंट जारी करके दी है। आपको बता दें कि इससे पहले कई सिलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में अब लीजेंड सिंगर के संक्रमित होने पर उनके फैंस काफी परेशान हैं और लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बप्पी की बेटी रीमा लहरी ने अपनी स्टेटमेंट में लिखा, ”बप्पी दा ने अत्यधिक सावधानी बरती है मगर उनमें हल्के कोविड लक्षण पाए गए हैं। उन्हें अपनी उम्र के कारण एहतियात के तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. उडवाडिया की देखरेख में भर्ती कराया गया था। वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे और घर जाएंगे। उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए धन्यवाद।”

आपको बता दें कि बप्पी लहरी ने बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है। अपनी लंबी पारी में वो 500 से ज्यादा गाने कंपोज कर चुके हैं। बप्पी लहरी के गाने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। पॉप म्यूजिक को बॉलीवुड का एक अहम हिस्सा बनाने का श्रेय उन्हें भी जाता है। म्यूजिक के अलावा बप्पी लहरी ढेर सारा सोना पहनने के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं।

Exit mobile version