News Room Post

Bhojpuri Song: नाराज पति समर सिंह को मनाती दिखी सोना पांडे, रिलीज हुआ नया भोजपुरी सॉन्ग-‘बस एक बेरी घर से भागल रही’, सुनकर आ जाएगा मजा

नई दिल्ली। भोजपुरी सॉन्ग की पॉपुलैरिटी अब काफी ज्यादा हो गई है। आए दिन नए- नए भोजपुरी सॉन्ग रिलीज होते रहते हैं। अब भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर और सिंगर समर सिंह अपना नया गाना लेकर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक नवरात्रि का गाना भी रिलीज हुआ था। अब उनका एक और मस्ती भरा गाना रिलीज होने के लिए तैयार है। गाने के बोल भी बहुत अच्छे हैं। बोल कुछ इस तरह हैं- ‘बस एक बेरी घर से भागल रही’। गाने के बोल पढ़कर ही आप गाने के मजेदार होने का अंदाजा लगा सकते हैं।

सोना पांडे ने दिखाए अपने जलवे

‘बस एक बेरी घर से भागल रही’ गाना रिलीज हो चुका है जिसे समर सिंह ने गाया है। गाना काफी मजेदार है जिसे सुनकर आप डांस करना शुरू कर देंगे। इस गाने में सोना पांडे ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी है और उनकी खूबसूरती और जलवे देखकर आपकी भी आँखे चौंधिया जाएंगी। वाकई गाना बहुत मजेदार है। ये गाना सिंगर के  ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की थीम पति-पत्नी की आपसी नोक-झोंक है। गाने में पत्नी का रोल सोना पांडे ने निभाया है जबकि पति का रोल समर सिंह ने प्ले किया है। गाने में समर सिंह नाराज हैं और सोना पांडे उन्हें मनाने की कोशिश कर रही हैं।

पति-पत्नी की नोक-झोंक पर आधारित है गाना

दरअसल समर सिंह बने पति इसलिए नाराज हैं क्योंकि उनको इस बात की जानकारी हो गई है कि उनकी पत्नी यानी सोना पांडे का शादी से पहले किसी के साथ चक्कर था। नाराज होकर समर कहती है- ‘हमरा नईहर के लोगवा कहेला’…खाली एगो के प्यार में हम पागल रहीं। गाने में सोना अपनी नाराज पति को मनाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन समर भी पत्नी की शिकायत समझ कर परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि कैसी शादी में फंसकर रह गया भाई…। हालांकि गाने को काफी खूबसूरत से फिल्माया गया है जिसमें लड़ाई में भी पत्नी-पत्नी का प्यार छिपा है।

 

Exit mobile version