News Room Post

Akshay Kumar-Priyanka: तो इस वजह से प्रियंका चोपड़ा और अक्षय नहीं करते साथ में काम?, सालों बाद डायरेक्टर ने किया खुलासा

akshay kumar

नई दिल्ली। मुझसे शादी करोगी, ‘अंदाज’, और ‘ऐतराज’ ये ऐसी फिल्में हैं जिनमें बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अदाकारी ने लोगों को खूब प्यार दिया। फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। हालांकि 2005 वो साल था जिसके बाद वो कभी साथ नजर नहीं आए। अब इतने सालों बाद फिल्ममेकर सुनील दर्शन  (Suneel Darshan) ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार साथ में काम नहीं करते।

फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस राज पर से पर्दा हटाते हुए बताया है कि आखिर क्यों ये दोनों कलाकार साथ में फिल्म करते हुए क्यों नजर नहीं आते। बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने कहा कि साल 2005 में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था बरसात (Barsaat)। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के साथ अक्षय कुमार को कास्ट किया गया था। हालांकि अचानक अक्षय ने फिल्म को करने से मना कर दिया और बाद में उनकी जगह एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) फिल्म में नजर आए।

अक्षय कुमार ने इस वजह से छोड़ी फिल्म

फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ एक गाना भी शूट कर लिया था। इस बीच जब प्रियंका चोपड़ा वर्ल्ड टूर पर गई और जब वो वापस आई तो अक्षय और उनके बीच कुछ ठीक नहीं लगा। फिल्ममेकर ने दोनों के बीच आई दूरी की वजह ट्विंकल खन्ना को बताते हुए कहा कि कथित तौर पर अक्षय कुमार की पत्नी नहीं चाहती थी कि दोनों साथ में काम करें और उन्हीं के कहने पर अक्षय ने फिल्म को करने से इंकार कर दिया।

ये आखिरी फिल्म थी जब दोनों साथ नजर आए थे। इसके बाद से कभी दोनों को साथ में किसी फिल्म में नहीं देखा गया। खैर इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो खुद अक्षय कुमार ही बता सकते हैं। न्यूजरूम पोस्ट इसकी पुष्टि नहीं कर करता। अब देखते हैं फिल्ममेकर सुनील दर्शन के इस बड़े खुलासे के बाद अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा इसपर कुछ रिएक्शन देते हैं या नहीं…

Exit mobile version