News Room Post

मुंबई में Tauktae Cyclone के बीच सोहा अली खान ने शेयर की फनी वीडियो, पति कुनाल खेमू ने गाया गाना

soha kunal

मुंबई। चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae Cyclone) का असर गुजरात और मुंबई जैसे बड़े शहरों पर देखने को मिलने लगा है। मुंबई पर इस चक्रवाती तूफान का कुछ ऐसा असर रहा कि, बताया जा रहा है कि पिछले 21 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। बारिश की वजह से मुंबई की हालत बदलती नजर आ रही है। जगह-जगह पर जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति कुनाल खेमू (Kunal Khemu) के साथ छत पर नजर आ रही हैं और मौसम का लुत्फ उठा रही हैं।


सोहा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो अपने घर की छत पर नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके पति कुनाल खेमू भी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

सोहा मुंबई में चल रही तेज हवाओं के बारे में बता ही रहे होते हैं कि कुनाल अचानक से गाना गाने लगते हैं। उनके ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Exit mobile version