नई दिल्ली। ‘टिप टिप बरसा पानी’ गर्ल रवीना टंडन लोगों को अपना दीवाना बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस का जादू आज भी बरक़रार है। रवीना की खूबसूरती के आज भी करोड़ों आशिक हैं, जो एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस भी अपनी अदाओं से क़त्ल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को रील्स बनाने का भी काफी शौक है। रवीना अक्सर अपनी रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल भी जाती है। अब इसी कड़ी में रवीना ने एक और रील पोस्ट की है। जिसमें उनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की है। ये रील काफी काफी फनी है। रील देखकर एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर फ़िदा हो जाएंगे आप। रील के साथ रवीना ने कैप्शन में लिखा है ‘जवाब देना हमको भी आता है।’
एक्ट्रेस वीडियो में एथिनिक लुक में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ माथे पर काली बिंदी और आखों में काजल के साथ खुली हुई जुल्फे रवीना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनकी तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं।
रवीना टंडन का वीडियो देखकर आपको कैसा लगा ये हमें जरूर बताइएगा।