News Room Post

दिवंगत एक्टर इरफान खान के जन्मदिन पर बेटे बाबिल ने किया पिता को याद, वीडियो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन को 8 महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान उनका परिवार अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करता रहता है। इरफान खान का आज जन्मदिन (Irrfan Khan Birthday) है। इस मौके पर उनके बड़े बेटे बाबिल खान (Babil Khan) उन्हें याद कर इमोशनल हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसके साथ उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

बाबिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इरफान खान, उनकी पत्नी सुतापा और छोटे बेटे अयान खान नजर आ रहे हैं। वीडियो में इरफान बाबिल से वीडियो कॉल पर बात करते और उन्हें पुकारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बाबिल ने इमोशनल नोट भी लिखा है।

उन्होंने लिखा, ” आपने कभी भी शादी और जन्मदिन के साथ खास जुड़ाव महसूस नहीं किया। शायद इसलिए हम किसी के जन्मदिन को याद नहीं करते। हम सबके लिए ये साधारण दिन की तरह है। लेकिन इस बार में आपको भूल नहीं सकता। आज आपका जन्मदिन है। ध्यान दें कि उन्होंने कभी ये नहीं कहा कि वो मुझे याद करते हैं।” बता दें कि इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 28 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इस वीडियो के अलावा उन्होंने इरफान के साथ कुछ दिन पहले एक फोटो भी शेयर किया था। नए साल पर बाबिल ने अपने पिता को याद करते हुए ये तस्वीर शेयर की, जिसमें वो इरफान के साथ बेड़ पर लेटे नजर आ रहे है। साथ ही दोनों ने अलग पोड जेने की कोशिश की है। इस तस्वीर को काफी पसंद किया गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल को 54 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी। वो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। इसेक बाद वो कोरोना से संक्रमित हुए। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्भाग्यवश उन्होंने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। पने पीछे पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटों बबील और अयान को छोड़ गए हैं। इरफान खान के असामयिक निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थी।

आपको बता दें कभी साइड रोल करने वाले इरफान बाद में बड़े और मजबूत कलाकार बनकर उभरे। इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘जुरासिक वल्र्ड’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘इंगलिश मीडियम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके निधन से ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी काफी झटका लगा था।

Exit mobile version