News Room Post

Sonakshi Sinha Birthday Plan: अपने जन्मदिन पर सोनाक्षी सिन्हा का हैं ये खास प्लान, जानकर आप भी तारीफ करने पर हो जाएंगे मजबूर

नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसके कई कारण है। पहला कारण बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज दहाड़ की सक्सेज है। एक्ट्रेस की इस सीरीज ने ओटीटी पर धमाल मचाया है। साथ ही एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में अपना नया घर लिया है वो भी सी-फेसिंग फ्लैट है जिसकी फोटो सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सोनाक्षी के इस घर को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रही है। एक्ट्रेस आज अपना 36वां जन्मदिन भी मना रही है। सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून को पटना में हुआ था। फिल्म दबंग से सोनाक्षी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी और इसी फिल्म से ही एक्ट्रेस करोड़ों दिलों पर राज करने लगी थी। आज एक्ट्रेस अपने 36वें जन्मदिन पर क्या करेगी आइए हम आपको बताते है-


सोनाक्षी सिन्हा आज के दिन करेंगी ये खास काम

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा 36 साल की हो गई है। आज अभिनेत्री का जन्म भी है। सोना ने हाल ही में अपना घर लिया है जो कि सी-फेसिंग है, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। फोटो में सोनाक्षी का घर काफी बिखरा हुआ था। सारा सामान ऐसे ही पड़ा हुआ था। अब एक्ट्रेस उसको सही तरीके से रखने में लगी हुई है। इसके अलावा सोनाक्षी आज अपने कुछ खास दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। साथ ही सोनाक्षी ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करने और विश्व पर्यावरण दिवस के लिए पर्यावरण के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भी समय निकालने का फैसला किया है।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही में आई सीरीज जो कि काफी चर्चा में है। इनकी सीरीज दहाड़ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस सीरीज में सोनाक्षी ने अंजली भाटी का रोल अदा किया है। अंजली भाटी एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने में लगी हुई है। साथ ही सोनाक्षी संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में भी दिखाई देगी। इस फिल्म का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है। इसमें सोनाक्षी के अलावा और भी अन्य एक्ट्रेसेस है।

Exit mobile version