News Room Post

सोनम कपूर को आइसोलेशन में पापा और बहन की याद आई

मुंबई। कुछ दिनों पहले लंदन से लौटीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुद को दिल्ली के घर में अलग-थलग रखा हुआ है और वह मुंबई में रह रहे अपने परिवार को बहुत याद कर रही हैं, खासकर अपने पिता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर को।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो साझा की, जिसमें वह अपने पापा अनिल कपूर और बहन रिया के साथ नजर आ रही थीं।

इस फोटो के साथ उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए ‘मिस यू’ भी लिखा। कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए लंदन से लौटने के बाद सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने खुद को सबसे अलग-थलग रखा है।

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत आई थी। सोनम ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो मास्क लगाए नजर आ रही थी। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है बैकग्राउंड में फ्लाइट थी।

Exit mobile version