News Room Post

Sonu Nigam: सोनू निगम को शाहरुख खान से हैं शिकायतें! सालों बाद छलका दर्द, बोले- अगर वो लड़ते तो में अभी…

नई दिल्ली। 90 से लेकर 2000 के दशक की शुरुआत तक सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे फेमस गायकों में से एक हुआ करते थे। संदेशे आते हैं (बॉर्डर), ये दिल दीवाना (परदेस), साथिया (साथिया), कल हो न हो (कल हो न हो), तन्हाई (दिल चाहता है) सब कुछ भुला दिया (हम तुम्हारे हैं सनम) जैसे कई सदाबहार गानें सोनू निगम ने गाये हैं। आज भी उनके गानों को लोग बेहद पसंद करते हैं। साल 1997 में आई परदेस के बाद सोनू निगम ने सुपरस्टार शाहरुख़ खान के लिए कई गाने गाये हैं। सोनू ने बताया कि एक्टर शायद ही कभी अपनी फिल्मों के लिए गायकों का चयन करने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों सोनू निगम को शाहरुख खान के लिए ऐसा कहना पड़ा!

शाहरुख खान के लिए कहा यह बात

हाल ही में सोनू निगम ने एक बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि- ‘मुझे नहीं लगता कि वह अपनी फिल्मों में गायकों से लड़ते हैं या हस्तक्षेप करते हैं। अगर ऐसा होता तो मैं अभी भी शाहरुख खान के लिए गा रहा होता। वह सोचते हैं कि यह संगीतकार या निर्देशक का विभाग है। सबसे अच्छा वह जो कर सकते हैं वह है अपनी प्राथमिकता देना, लेकिन वह किसी के लिए नहीं लड़ते हैं।’

हाल ही में इन फिल्मों के लिए गाया गाना

बता दें कि सोनू निगम ने हाल ही में आदिपुरुष, लाल सिंह चड्ढा, मिशन मजनू और शहजादा जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। लाल सिंह चड्डा में उन्हें कैसे गाने को मिला इस पर सोनू ने कहा कि- ‘आमिर खुद फिल्म के निर्माता थे, इसलिए उन्होंने सोचा कि यह गाना मेरा होना चाहिए।’

Exit mobile version