News Room Post

Birthday Special: 48 साल के हुए सोनू निगम, 4 साल की उम्र में शुरू की सिंगिंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू निगम आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। आज उन्हें किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने 4 साल की उम्र में सिंगिंग शुरू कर दी थी। शुरू से ही उनका रुझान सिंगिंग की तरफ रहा है, उनके इस हुनर को उनके पिता ने आगे बढ़ाया। इस खास मौके पर जानें उनकी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-

सोनू निगम ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने अपने पिता के साथ पार्टी में गाने की शुरुआत की थी। उनके पिता अगम निगम स्टेज शो करते थे। 18 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया जहां से उनके करियर की शुरुआत हुई।

उनको पहचान रिएलिटी शो सारेगामा को होस्ट करने के बाद मिली थी। जो साल 1995 में टेलिकास्ट हुआ था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। उन्हें बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए है। जो आज भी लोगों को पसंद है।

सारेगामा को होस्ट करने के बाद उनकी मुलाकात टी सीरीज के मालिक, गुलशन कुमार से हुई। इसके बाद गुलशन ने उन्हें फिल्म ‘बेवफा सनम’ में गाना गाने का चांस दिया था। सोनू ने फिल्म में ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ गाना गाया, जो जबरदस्त हिट हुआ। इसके बाद से उन्होंने 90 के दशक से अब तक कई हिट गाने दिए।

उनके हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है। जिनमें ‘मैं अगर कहूं, अभी मुझमे कहीं, मेरे हाथ में, संदेशे आते हैं, इश्क बिना, सुरज हुआ मध्धम’ जैसे कई हिट गाने है।

Exit mobile version