News Room Post

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: जल्द कपूर खानदान में गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी, अस्पताल में एडमिट हुईं आलिया भट्ट!

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि आलिया भट्ट कभी भी खुशखबरी दे सकती हैं। एक्ट्रेस के परिवार में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि खबरे हैं कि आलिया भट्ट अस्पताल में एडमिट हो चुकी हैं और उनके साथ रणबीर कपूर भी मौजूद हैं। खबर सामने आने के बाद से फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं और फैंस आलिया और होने वाले बेबी दोनों के लिए दुआ कर रहे हैं।

अस्पताल पहुंचे रणबीर-आलिया

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को साथ में एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में देखा गया है। आलिया की डिलीवरी इसी अस्पताल में होने वाली हैं। दोनों की साथ में अस्पताल पहुंचने की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहा ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस एडमिट हो चुकी हैं हालांकि परिवार और एक्ट्रेस की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। खबर सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और कपल के क्यूट बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इसी साल अप्रैल में रणबीर और आलिया ने शादी की थी। शादी बेहद ही सिंपल और करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच की गई थी।


अप्रैल में ही हुई थी शादी

शादी के 2 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर कर दी थी। रणबीर और आलिया ने सोशल मीडिया पर अल्ट्रासाउंड की फोटो शेयर करते हुए फैंस को ये बड़ी खुशखबरी दी थी। बता दें कि रणबीर और आलिया ने तकरीबन 4-5 साल एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद शादी की। दोनों का प्यार आर्यन मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान परवान चढ़ने लगा। बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया दोनों ने पहली बार साथ में काम किया है। फिलहाल फिल्म का पहला ही पार्ट रिलीज किया गया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ।

Exit mobile version