News Room Post

Sonu Sood : Spicejet ने सोनू सूद को खास अंदाज में किया सलाम, जहाज पर लगाई फोटो, फैंस बोले- अच्छी करनी का मिला फल

sonu sood2

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) को हाल ही में घरेलू उड्डयन कंपनी स्पाइस जेट (Spicejet) ने अनोखे अंदाज में सलाम किया है। कंपनी ने अपने स्पाइजेट बोइंग 737 पर उनकी एक बड़ी सी तस्वीर बनवाई। इसके जरिए कंपनी ने सोनू को एक ट्रिब्यूट दिया। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें कंपनी ने लिखा, ”मसीहा सोनू सूद को सलाम।”

कंपनी के इस सम्मान देने पर सोनू सूद ने भी उनका शुक्रिया अदा किया है। एक्टर ने कंपनी द्वारा प्लेन पर बनवाई गई तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने कंपनी का शुक्रिया अदा किया। ये स्मामन उन्हें इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लाखों मजदूरों की मदद की। बेहाल लोगों के लिए मसीहा बन कर आए सोनू ने जरुरतमंद लोगों को बसों, ट्रेनों और हवाई जहाज के जरिए मुफ्त में घर पहुंचाया। इसके लिए उन्हें तमाम तरह के सम्मान भी मिल चुके हैं। ऐसा ही सम्मान ही उन्हें हाल ही में मिला है।

स्पाइस जेट के इस सम्मान के बाद सभी सोनू सूद की काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां देखें किसने क्या कहा-

Exit mobile version