News Room Post

Boney Kapoor: बोनी कपूर से शादी से पहले प्रेग्नेंट नहीं थी श्रीदेवी, फिल्म निर्माता ने बताया क्यों लंबे समय तक छिपानी पड़ी थी शादी

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने बताया कि वो बहुत धार्मिक हैं, उनका परिवार बहुत धार्मिक हैं। अपने धर्म पर बात करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्होंने कभी अपनी धार्मिक पहचान नहीं छिपाई है..मेरे बच्चे में ऐसा नहीं करते हैं। जाह्नवी हर तीन महीने में तिरुपति जाती हैं।

boney kapoor

नई दिल्ली।दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी अब भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर समय-समय पर उन्हें याद करते रहते हैं। बोनी कपूर ने पहले से शादीशुदा होते हुए श्रीदेवी से शादी की थी, हालांकि उन्होंने हमेशा दोनों परिवारों को बराबर समय दिया। अब बोनी कपूर ने इन आरोपों का खंडन किया है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही जाह्नवी कपूर से प्रेग्नेंट थी। तो चलिए जानते हैं कि डायरेक्टर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने क्या कहा है।


शादी को छिपाना पड़ा- बोनी कपूर

ये तो बार सभी जानते हैं कि रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी तब की थी, जब एक्ट्रेस पहले बच्चे यानी जाह्नवी कपूर से प्रेग्नेंट हो गई थीं लेकिन अब बोनी कपूर ने इस बातों को कोरा झूठ बताया है। बोनी कपूर ने कहा कि उन्होंने साल जून 1996 में शिरडी में श्रीदेवी से शादी की थी और कुछ महीनों बाद दूसरी शादी की अनाउंसमेंट की थी। इस दौरान कई महीनों तक हमने शादी को छिपाकर रखा था। लेकिन जनवरी में श्रीदेवी का बेबी बंप दिखने लगा, हमें मजबूरन सार्वजनिक तौर पर शादी करने पड़ी, क्योंकि दूसरा कोई विकल्प नहीं था। इसलिए आज भी कई आर्टिकल में ये लिखा जाता है कि जाह्नवी शादी से पहले की संतान है।


बहुत धार्मिक हैं बोनी कपूर

बोनी कपूर ने बताया कि वो बहुत धार्मिक हैं, उनका परिवार बहुत धार्मिक हैं। अपने धर्म पर बात करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्होंने कभी अपनी धार्मिक पहचान नहीं छिपाई है..मेरे बच्चे में ऐसा नहीं करते हैं। जाह्नवी हर तीन महीने में तिरुपति जाती हैं। मेरी पत्नी श्रीदेवी अपने हर जन्मदिन पर पैदल चलकर तिरुपति जाती थीं। जब भी मैं मुसीबत में होता था तो वह जुहू से सिद्धिविनायक तक नंगे पैर चलकर जाती थीं। हम सभी लोग बेहद धार्मिक हैं और वहां जाना हमारे लिए किसी तरह का पब्लिक स्टंट नहीं है..ये हमारे मन की पर्सनल चॉइस है।

Exit mobile version