News Room Post

अचानक अक्षरा सिंह के घर पहुंच गए खेसारी यादव, एक्ट्रेस की मां ने भोजपुरी सुपरस्टार से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल

Khesari Lal Yadav Comedy Video: खेसारी की कई ऐसी फ़िल्में जिन्होंने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का परचम लहराया है। फैंस को भी खेसारी यादव के नए गानों और लेटेस्ट वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इन दिनों यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग सुपरस्टार हैं। हर कोई उनकी अदाकारी का दीवाना है। खेसारी जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। खेसारी के ”ठीक है” और ”सज के संवर” के जैसे भोजपुरी गाने सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंडिग गानों में शुमार रहे हैं। वहीं खेसारी की कई ऐसी फ़िल्में जिन्होंने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का परचम लहराया है। फैंस को भी खेसारी यादव के नए गानों और लेटेस्ट वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इन दिनों यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

खेसारी यादव का वायरल वीडियो:

खेसारी यादव की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में खेसारी यादव अचानक लुटे-पुटे हालत में अक्षरा सिंह के घर पहुंच जाते हैं जहां अक्षरा की माताजी कभी खेसारी से खाना बनवा रही हैं तो कभी खेसारी से फर्श पर पोछा लगवा रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला खेसारी यादव जैसे बड़े सुपरस्टार से अक्षरा की माताजी अपने घर में पोछा क्यों लगवा रही हैं?

तो आपको बता दें कि ये वीडियो क्लिप खेसारी यादव और अक्षरा सिंह की फिल्म ”हीरो नंबर 1” का है। 14 मिनट की इस वीडियो में फिल्म के सबसे कॉमिक सीन्स हैं, जिसमें खेसारी लाल यादव की कॉमेडी देखकर आप पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे। हालांकि वीडियो में आपको अक्षरा और खेसारी का रोमांस भी देखने को मिलेगा।

ये रोमांस भी कोई हल्का-फुल्का नहीं बल्कि बेहद बोल्ड है। जी हां, खेसारी ने इस वीडियो में अक्षरा सिंह के होंठों पर जोरदार KISS किया है। इतना ही नहीं दोनों किचन में एक-दूसरे से लिपटकर रोमांस करते भी नजर आ रहे हैं जहां फिल्म में अक्षरा के भाई बने अभिनेता इन दोनों को रोमांस करते देख लेते हैं। ये वीडियो बेहद फनी है और फ़िलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है।

Exit mobile version