News Room Post

Sudha Murty: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर देखकर गदगद हुईं सुधा मूर्ति, कह दी बड़ी बात

Sudha Murty: सुधा मूर्ति ने आगे कहा कि बच्चों के रहते अपने करियर में अच्छा करना आसान नहीं होता है। इसलिए मैं हमेशा कहती हूं कि एक सफल महिला के पीछे समझदार पुरुष का हाथ होता है, अगर ऐसा नहीं होता है तो महिला कुछ नहीं कर सकती हैं।

sudha

नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म द वैक्सीन वॉर सुर्खियों में है। पिछले हफ्ते ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया था। अब मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें लेखक-शिक्षक और इंफोर्सेस की मालकिन सुधा मूर्ति को देखा गया। सुधा मूर्ति ने फिल्म को देखा और फिल्म की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की महिलाओं को लेकर भी काफी कुछ किया। तो चलिए जानते हैं कि सुधा मूर्ति ने क्या कहा।


फिल्म को बताया दिल छू लेने वाली फिल्म

सुधा मूर्ति ने कोवैक्सिन के विकास की कहानी बताने के लिए विवेक को धन्यवाद किया। सुधा ने कहा कि ये फिल्म दिल छू लेने वाली थी। मैं एक महिला की भूमिका को समझती हूं क्योंकि वो एक मां भी है, पत्नी भी है..करियर पर्सन भी होती है। काम और परिवार में बैलेंस बनाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन आपके परिवार और पति के सहयोग से सब कुछ आसान हो जाता है लेकिन वैक्सीन बनाने में जिन महिलाओं ने योगदान दिया, उनके पास ये सहयोग नहीं था।

 


महिलाओं को लेकर की बात

सुधा मूर्ति ने आगे कहा कि बच्चों के रहते अपने करियर में अच्छा करना आसान नहीं होता है। इसलिए मैं हमेशा कहती हूं कि एक सफल महिला के पीछे समझदार पुरुष का हाथ होता है, अगर ऐसा नहीं होता है तो महिला कुछ नहीं कर सकती हैं। इस फिल्म में बच्चे छोटे थे लेकिन उन्हें अपनी मां पर और उन्होंने जो किया उस पर गर्व होगा। उन्हें नहीं पता होगा कि कोवैक्सिन क्या है। ये फिल्म महिलाओं के अथक प्रयास कर रही हैं। फिल्म बेहद अच्छी है, महिलाओं को लेकर अच्छा संदेश देती है।

Exit mobile version