News Room Post

सुनील ग्रोवर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, यहां देखें

sunil grover

नई दिल्ली। सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें उनका नया अवतार दर्शकों को देखने को मिल रहा है। सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

सुनील ग्रोवर को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो शाहरुख खान के अंदाज में डीडीएलजे का आइकॉनिक सीन रिक्रिएट कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने ऐसा अंदाज दिखाया कि लोग हंसने पर मजबूर हो गए। यह वीडियो उन्होंने अपने नए शो के सेट से शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा: एक लंबे अंतराल के बाद सेट पर। ऐसी मस्ती, फिल्मों के सीन को अपने नए शो गैंग्स ऑफ फिलमिस्तान में हम ऐसे सेलिब्रेट करते हैं। बाय द वे यह सिमरन है।” वीडियो को 5 लाख 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं। बीते साल आई फिल्म ‘भारत’ में सुनील ग्रोवर ने अपना किरदार बखूबी निभाते हुए लोगों का खूब दिल जीता था। इससे पहले टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी’ और अक्षय कुमार की ‘गब्बर इज बैक’ में भी सुनील ग्रोवर नजर आ चुके हैं। सुनील अपने वीडियो के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इन दिनों लॉकडाउन के बाद भी वह लगातार फैंस से जुड़े हुए हैं।

Exit mobile version