News Room Post

Sunil Shende Death: अभिनेता सुनील शेंडे का मुंबई में निधन, शाहरुख खान के साथ सर्कस में किया है काम

Sunil Shende Death: जिनके काम से आजकल के कलाकार काम करना सीखते हैं। सुनील शेंडे से से भी विभिन्न कलाकारों ने बहुत कुछ सीखा है और आज वो भी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं।

नई दिल्ली। शाहरुख खान के साथ काम करने वाले महान कलाकार सुनील शेंडे इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। जैसे जैसे समय गुजर रहा है, भारत अपने साहित्य जगत की विभिन्न हस्तियों को खोता जा रहा है। साहित्य जगत और सिनेमा से जुड़ी ये वो हस्तियां हैं जिन्होंने बॉलीवुड को नायाब फिल्में दी हैं। जिनके काम को आज भी दुनिया याद करती है। जिनके काम से आजकल के कलाकार काम करना सीखते हैं। सुनील शेंडे से से भी विभिन्न कलाकारों ने बहुत कुछ सीखा है और आज वो भी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं।

हाल ही में दिग्गज अभिनेता राकेश कुमार की भी मृत्यु हो गई है। जिसके बाद पूरा सिनेमा जगत को आघात हुआ था। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये वो सितारे हैं जो हमेशा कुछ न कुछ सिखाते हैं जो हमेशा कलाकारों के प्रेरणादायी होते हैं। इन लोगों की वजह से साहित्य और सिनेमा में चार चांद लगते हैं। लेकिन एक के बाद एक कलाकार दुनिया को अलविदा कहकर जा रहे हैं।

सुनील शेंडे का निधन 14 नवंबर को हुआ है। 14 नवंबर को सुनील शेंडे ने मुंबई में स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली है। सुनील शेंडे ने सिर्फ हिंदी भाषा की फिल्म में ही नहीं बल्कि मराठी फिल्मों में भी काम किया है। सुनील शेंडे ने शाहरुख खान के साथ सर्कस टीवी शो में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने सरफरोश और वास्तव जैसी फिल्म में भी काम किया है। सुनील शेंडे ने मराठी फिल्म जस बाप ताशे पोर, और ईश्वर जैसी मराठी फिल्म में काम किया है। वहीं वो मराठी रंगमंच के भी दमदार कलाकरों में शामिल थे। इससे पहले बॉलीवुड के राकेश कुमार का भी निधान हुआ था। वहीं मराठी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कल्याणी कुर्ले जाधव का भी निधन हुआ है। अब सुनील शेंडे की मौत के बात सिनेमा जगत एक बार फिर से शोकग्रस्त हुआ है।

Exit mobile version