News Room Post

Sunil Shetty Video: सुनील शेट्टी ने अपनी इस हरकत से जीता पाकिस्तानियों का दिल, वायरल हुआ एक्टर का वीडियो

Sunil Shetty Video

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान…भले ही इन दोनों देशों के बीच कितने ही विवाद हो लेकिन जब बात दोनों की आवाम की आती है तो इनमें काफी प्रेम देखने को मिलता है। पाकिस्तान के सैलेब्स या फिर वहां से कोई भारत आता है तो यहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत होता है। उन्हें भारत में ढेर सारा अपनापन मिलता है। ऐसा ही भारतीय दिग्गजों के साथ पाकिस्तान में होता है। पाकिस्तान और भारत के लोग भले ही अलग-अलग देश में रहते हैं लेकिन दोनों ही एक दूसरे का पूरा सम्मान करते हैं। इसी बात को साबित करता एक नजारा हाल ही में देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में सुनील शेट्टी एक ऐसी हरकत करते हैं जिसे देखने के बाद पाकिस्तानियों का दिल उन पर आ गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

क्या है वायरल वीडियो में…

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें सुनील शेट्टी, शाहिद अफरीदी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे से मिलकर काफी खुश हैं और एक दूसरे से बात कर रहे हैं। वीडियो में आगे अफरीदी अपनी बेटियों को भी सुनील शेट्टी से मिलवाते हैं। सुनील शेट्टी भी शाहिद अफरीदी की दोनों बेटियों पर प्यार बरसाते हैं। अब सुनील शेट्टी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख पाकिस्तानी यूजर्स प्यार बरसा रहे हैं।

शाहिद अफरीदी और सुनील शेट्टी का वायरल वीडियो देखें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भले ही सुनील शेट्टी बॉलीवुड से नाता रखते हैं लेकिन क्रिकेट जगत से भी उनका खास नाता है। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल की शादी है।

Exit mobile version