News Room Post

Tadap Box Office Collection: सुनिल शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ हुई रिलीज, पहले दिन अच्छी ओपनिंग की उम्मीद

tadap movie

नई दिल्ली। 90 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार सुनिल शेट्टी (Sunil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ (Tadap) आज शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके अपॉजिट तारा सुतारिया (Tara Sutaria) हैं। एक्शन और रोमांस से सभी इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है।

जब से अहान शेट्टी की फिल्म तड़प का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से उनके परफॉर्मेंस तारीफ हो रही हैं। सभी का यही कहना है कि वो पूरी तैयारी के साथ डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के सब्जेक्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म यंग जनरेशन को काफी पसंद आने वाली है। इस फिल्म में अहान एक दिलजले आशिक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट तारा उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि ये लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले दिन ये फिल्म 3 से 4 करोड़ की ओपनिंग कर सकती हैं। इस फिल्म को वीकेंड का भी फायदा मिलेगा। ऐसे में ये फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा छू सकती हैं।

तड़प साल 2018 में आई फिल्म आर एक्स 100 की रीमेक है। इस फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के अलावा सौरभ शुक्ला और कुमुद मिश्रा भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस एक्शन और रोमांस से भरी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इसे अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अहान फिल्म में कई एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में वो रफ-टफ लुक में नजर आ रहे हैं। जो उनपर काफी जच रहा है। अहान ने फिल्म में एक दिलजले आशिक की भूमिका निभाई है। ये रोमांटिक फिल्म एक मसाला एंटरटेनर है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है। अहान इस फिल्म से दर्शकों पर कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।

Exit mobile version