News Room Post

Sunny Leone Bikini: दीपिका के बाद सनी लियोन ने पहनी भगवा बिकिनी!, गुस्साए यूजर्स ने कहा- इस रंग के साथ…

Sunny Leone Bikini: सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन समंदर किनारे लेटी है और फोटोशूट करवा रही हैं।

sunny

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों बॉयकॉट का चलन ज्यादा बढ़ रहा है। किसी न किसी चीज को लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्म बॉयकॉट का शिकार हो रही हैं। बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर दीपिका और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान सुर्खियों में बनी हुई हैं। यूजर्स धड़ल्ले से फिल्म का बॉयकॉट कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण को निशाने पर ले रहे हैं। वजह है एक्ट्रेस के रिवीलिंग कपड़े और उनकी भगवा बिकिनी। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने भगवा रंग की बिकिनी पहनकर भगवा रंग का अपमान किया है और भारतीय संस्कृति का अपमान करने की कोशिश की है। ऐसे में अब सनी लियोन की भगवा ड्रेस पहन ट्रेंड में आ गई हैं।

सनी लियोन ने भी पहनी भगवा बिकिनी

दरअसल सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन समंदर किनारे लेटी है और फोटोशूट करवा रही हैं। बिकिनी का कलर भगवा है तो ऐसे में सनी भी ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। हालांकि सनी ने जो पहना है वो बिकिनी नहीं बल्कि एक ड्रेस है, लेकिन यूजर्स उसे बिकिनी की तरह कंसीडर कर रहे हैं क्योंकि वो भी शॉर्ट ड्रेस है। इतना ही नहीं यूजर्स कमेंट सेक्शन में सनी को भगवा कलर पहनने के लिए मना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भगवा कलर मत पहनो। एक दूसरे यूजर ने कहा-बॉयकॉट सनी लियोनी। एक अन्य यूजर ने लिखा-भावना आहत गैंग देखो ये भी वही रंग के कपड़े पहनी है, bycottSunny कब से ट्रेंड करना है।

सोशल मीडिया पर बरस पड़े यूजर्स

ऐसे तमाम तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। भगवा रंग को लेकर पहले से ही देश में माहौल गर्म है और दीपिका की भगवा कलर की बिकिनी ने आग में घी डालने का काम किया है। गौरतलब है कि दीपिका और शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म मेकर्स को चेतावनी दी है कि फिल्म में दीपिका के कपड़ों के साथ सुधार किया जाए, नहीं को फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं होने देंगे। नरोत्तम मिश्रा के  अलावा अयोध्या के महंत राजू दास भी अपनी राय दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार इस दिशा में काम कर रहा है कि कैसे सनातन धर्म और हिंदू को नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है।

Exit mobile version