News Room Post

Surabhi jyoti : सुरभि ज्योति ने बढ़ाया मालदीव का तापमान, शेयर की बिकनी तस्वीरें

surbhi jyoti2

मुंबई। टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस को सुरभि ज्योति (Surabhi jyoti ) को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। अपनी दमदार एक्टिंग और किलर लुक्स के चलते उन्होंने घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिलहाल वो अपनी वेकेशन को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों सुरभि मालदीव में अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में उनका हॉट अंदाज नजर आ रहा है। बिकनी में उनका हॉट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुरभि ने गेटअवे की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो एक शानदार बिकिनी टॉप और स्कर्ट पहनी नजर आ रही हैं साथ ही कैमरे के सामने पोज करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ”ट्रिपी और हिप्पी।”

इसके अलावा भी उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका बिकनी लुक देखते ही बन रहा है। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यहां देखिए उनका ग्लैम अंदाज-

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुरभि ने मॉडलिंग के बाद टीवी में कदम रखा। उनकी शुरुआत साल 2012 में ‘कुबूल है’ से हुई। इस शो में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी थे। इस शो ने उनके करियर को उंचाईयों तक पहुंचा दिया। इसी शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। अब सुरभि ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू भी किया है।

सुरभि ने हाल ही में रिलीज हुआ ‘कुबूल है 2.0’ में काम किया है। इसमें भी उनकी जोड़ी करण सिंह ग्रोवर के साथ बनी हैं। इस शो में इन दोनों के अलावा मंदिरा बेदी, आरिफ जकारिया, सौरभ राज जैन, नेहालक्ष्मी अय्यर और प्रियल गोर भी अहम किरदार में हैं।

Exit mobile version