News Room Post

सुशांत सिंह राजपूत के थे बड़े सपने जो मरने के बाद रह गए अधूरे, साझा की थी सपनों की लिस्ट

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने की खबर जिसने भी सुनी, उसको यकीन नहीं हुआ कि एक खुशमिजाज इंसान इस तरह से दुनिया को अलविदा कह गया है। फिलहाल सच यही है कि सुशांत सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत सिंह एक महत्वकांक्षी कलाकार थे, जिनके कई सपने थे, जिसे वो पूरा करना चाहते थे, लेकिन उनकी मौत के बाद वो सारे सपने अब अधूरे रह गए हैं।

सपनों को सोशल मीडिया पर किया था साझा

सुशांत सिंह अपने सपनों को सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा भी किया करते थे। उनके सपनों की लिस्ट में कुछे ऐसे थे जिनकी वजह से उनके फैन्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। सुशात सिंह राजपूत ने बताया था कि उन्हें प्लेन उड़ाने से लेकर, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोडिंग सिखानी थी। इसके अलावा सुशांत को गाड़ियों का भी खासा शौक था। वो लैंबोर्गिनी गाड़ी खरीदना चाहते थे।

1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे

 

सुशांत एक अच्छे एक्टर के अलावा संवेदनशील इंसान भी थे। वो पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते हैं और 1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी इस लिस्ट में स्वामी विवेकानंद पर डॉक्यूमेंट्री, सिमेटिक्स पर प्रयोग, ट्रेन से यूरोप की यात्रा, डिफेंस फोर्स के लिए स्टूडेंट्स को तैयारी कराना, महिलाओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग देना और क्रिया योगा सीखना जैसी गतिविधियां भी उनकी इस सपनीली लिस्ट में शामिल थी।

पूरा बॉलीवुड सदमे में

बता दें कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस खबर के फैलते ही पूरा बॉलीवुड सदमे में चला गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कैसे कर सकते हैं। बता दें कि काई पो चे, एमएस धोनी, केदारनाथ, छ‍िछोरे जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।

Exit mobile version