News Room Post

अपने मामा की शादी में स्वरा भास्कर ने किया श्रीदेवी के गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो हर समसामयिक मुद्दे पर अपने विचारों से लोगों का ध्यान खींचती हैं लेकिन इस बार स्वरा अपने मामा की शादी में शामिल होने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी में स्वरा ने खूब रंग जमाया।

स्वरा भास्कर को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के गाने ‘नवराई माझी’ पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि मेहंदी की रस्म हो रही है। बताया जा रहा है कि उनके मामा अपने कॉलेज की दोस्त से शादी कर रहे हैं। इस दौरान स्वरा भास्कर साड़ी पहने काफी प्यारी नजर आईं। उनके इस वीडियो ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

उन्होंने इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में स्वरा भास्कर ने जमकर डांस किया है। जिसके बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

उनके वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। स्वरा भास्कर हाल ही में अपनी वेबसीरीज को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उनकी वेब सीरीज ‘रसभरी’ को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। ‘रसभरी’ के एक सीन को लेकर खूब विवाद हुआ था।

Exit mobile version