News Room Post

Swara Bhaskar Baby Bump: शॉर्ट ड्रेस में मुंबई एयरपोर्ट पहुंची स्वरा भास्कर, कैमरे के सामने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Swara Bhaskar Baby Bump

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने पहले तो अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया था। तो वहीं, शादी के कुछ ही महीनों में एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे का ऐलान कर लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वो अपने पति फहद अहम संग बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। अब तक एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए ही सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं कि अब पहली बार एक्ट्रेस पब्लिक प्लेस पर नजर आई हैं।

पति संग मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं स्वरा भास्कर

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्वरा भास्कर पति फहद अहमद संग मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। स्वरा इस दौरान ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस ने लुक के साथ अपने बालों को खुला रखा है। वहीं, पैरों में कंफर्टेबल शूज पहने हुए हैं। बात एक्ट्रेस के पति फहद अहमद की करें तो वो इस दौरान ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट पहने नजर आए।

सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि वो पहली बार अपने बेबी बंप के साथ ट्रैवल कर रही हैं। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।

क्या कह रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस को उनके लुक और फहद संग शादी के लिए ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स एक्ट्रेस के आने वाले बच्चे को लेकर भी काफी सारी बातें कह रहे हैं। harroshit_ नाम के यूजर ने कमेट करते हुए लिखा, ‘दुनिया में दूसरा पप्पू आने वाला है’। वहीं, quip_uk123 नाम के यूजर ने लिखा, ‘क्या इस्लाम में इतने छोटे और खुले कपड़े पहनना हराम नहीं है?’।

Exit mobile version