News Room Post

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने फहद अहमद संग की गुपचुप शादी, यूजर्स ने ऐसे दी बधाई

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें दोनों की दोस्ती से लेकर प्यार की कहानी को दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों की दोस्त से लेकर प्यार की कहानी को किस तरह परवान चढ़ी, इसका बखूबी चित्रण किया गया है।

swara bhashker

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अक्सर किसी न किसी मसले को लेकर सरकार पर हमला बोलती रहती है। लेकिन हमेशा ही स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर देते है और खूब खिचाईं भी करते है। इसी बीच अब स्वरा भास्कर के विवाह करने की खबर सामने आई है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से शादी की जानकारी अचानक देकर सबको चौका दिया। बता दें कि स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के युवा नेता और मुस्लिम एक्टिविस्ट फहद अहमद (Fahad Ahmad) के संग गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। दोनों ने सीक्रेट तरीके से 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन इसका खुलासा आज 40 दिन के बाद किया है। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों की शादी से जुड़ी अलग-अलग फोटो वायरल हो रही है।

स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें दोनों की दोस्ती से लेकर प्यार की कहानी को दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों की दोस्त से लेकर प्यार की कहानी को किस तरह परवान चढ़ी, इसका बखूबी चित्रण किया गया है। साथ ही स्वरा द्वारा वीडियो में दोनों के साथ बिताए कुछ खास लम्हों को भी दिखाया गया है। बता दें कि स्वरा और फहद की पहली मुलाकात 2020 मुंबई में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया।

गौरतलब है कि इससे पहले स्वरा भास्कर ने अपनी जिदंगी में प्यार की एंट्री की जानकारी दी थी। जिसमें उनके साथ एक मिस्ट्री मैन दिखाई दिया था। जिसकी शक्ल स्वरा भास्कर ने अपने बालों से कवर कर लिया था।

लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन-

उधर स्वरा भास्कर की शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स ने उन्हें अनोखे अंदाज में शादी की विश भी कर रहे हैं। आइए, एक नजर डालते हैं कुछ सोशल मीडिया रिएक्शन पर।

Exit mobile version