News Room Post

Swara Bhaskar Baby: शादी के 7 महीने बाद स्वरा भास्कर बनी मां, दिया नन्ही परी को जन्म, नाम रखा राबिया

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर में किलकारी गूंजी है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद अब पैरेंट्स बन गए है। अभिनेत्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने पैरेंट्स बनाने की सोशल मीडिया पर खुशी फैंस के साथ शेयर की है। कपल ने बच्ची के साथ कई फोटो भी साझा की है। इसके साथ ही स्वरा और फहद ने अपने इंंस्टाग्राम पोस्ट में बच्ची के नाम का खुलासा भी कर दिया। स्वरा और फहद अहमद ने अपने बेटी का नाम राबिया रखा है। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है। जून में ही सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

बता दें कि अभिनेत्री ने इसी साल 16 फरवरी को फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की थी। बता दें कि शादी के बाद से ही स्वरा भास्कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी। लोगों को स्वरा का मुस्लिम संग शादी करने रास नहीं आया है। लेकिन इस बातों को भूलकर अभिनेत्री ने फहद के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

वहीं स्वरा भास्कर ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा, ”हमारी प्रार्थना सुन ली गई है। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से आपके प्यार के लिए धन्यवाद! यह एक बिल्कुल नई दुनिया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टा पोस्ट में बच्ची के साथ कई फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों अस्पताल में बच्चे के संग प्यार दुलार करते नजर आ रहे है। स्वरा और फहद अपनी नन्ही परी को गोद में पकड़े हुए नजर आ रहे है।

 

सोशल मीडिया पर लगा बधाई देने वालों का तांता –

उधर स्वरा भास्कर के मां बनने पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता, टिस्का चोपड़ा, गौहर खान ने दोनों को पैरेंट्स बनने पर बधाई दी है।

 साल 2020 में शुरू हुई प्रेम कहानी

बता दें कि साल 2020 में स्वरा भास्कर और फहद की प्रेम कहानी शुरुआत हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई। इसके अलावा दोनों की कई रैलियों में मुलाकात भी हुई। इसके बाद फहद ने अपनी बहन की शादी में स्वरा भास्कर को न्योता भी दिया था। लेकिन स्वरा शादी में शामिल नहीं हुई। हालांकि स्वरा ने इसके लिए फहद से माफी भी मांगी थी। इसके बाद दोनों के बीच फिर दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों के बीच लव कैमिस्ट्री शुरू हुई।

 

 

Exit mobile version