News Room Post

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर की शादी के बाद रिसेप्शन, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पहुंचे पार्टी में

Swara Bhasker: इस साल की जनवरी 2023 को उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने मुस्लिम एक्टिविस्ट फरहाद के साथ शादी की है। स्वरा भास्कर की कानूनी शादी तो जनवरी में ही हो गई थी। लेकिन स्वरा का दिल ग्रैंड शादी करने का भी था इसलिए उन्होंने हाल के दिनों में एक ग्रैंड शादी का आयोजन रखा।

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर ने एक बार फिर से शादी करने के बाद रिसेप्शन पार्टी भी कर ली है। आज से करीब 1 महीने पहले अपनी शादी के बारे में सभी को ट्विटर पर जानकारी देने वाली स्वरा भास्कर ने दोबारा से ग्रैंड तरीके से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने आज से 1 महीने पहले अपनी शादी की जानकारी देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। जब उन्होंने बताया कि इस साल की जनवरी 2023 को उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने मुस्लिम एक्टिविस्ट फरहाद के साथ शादी की है। स्वरा भास्कर की कानूनी शादी तो जनवरी में ही हो गई थी। लेकिन स्वरा का दिल ग्रैंड शादी करने का भी था इसलिए उन्होंने हाल के दिनों में एक ग्रैंड शादी का आयोजन रखा।

स्वरा के इस फंक्शन में मशहूर हस्ती मौजूद रहे। खुद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी इस पार्टी में मौजूद रहे। आपको बता दें फरहाद भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। स्वरा ने एक दिन पहले क़व्वाली का कार्यक्रम भी रखा था और जिसकी फोटोज स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इस बीच स्वरा भास्कर ने अपने रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन रखा।

स्वरा भास्कर रिसेप्शन पार्टी में जाने से पहले अपने शौहर फरहाद के साथ दिखीं। स्वरा ने इस दौरान पिंक और लाल रंग का लहंगा पहन रखा था। वहीं फरहाद ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहन रखी थी। स्वरा भास्कर और फरहाद जब फोटोग्राफर्स के सामने आए तो दोनों ही मुस्कुराते दिखे। स्वरा भास्कर इससे पहले क़व्वाली सेरेमनी की फोटोज भी डाल चुकी हैं। जिसमें स्वरा मुस्कुराते हुए दिख रही हैं।

जब स्वरा ने अपनी शादी के बारे में सभी को बताया था तो उसके बाद सभी हैरानी में पड़ गए थे। स्वरा ने अपनी शादी की बात से सभी को चौंका दिया था। शादी के बारे में बताने के बाद सोशल मीडिया पर जहां बधाई दी जा रही थी वहीं बहुत से लोग स्वरा भास्कर को ट्रोल भी कर रहे थे। अक्सर ट्रोल होने वाली स्वरा को उनके वेडिंग और रिसेप्शन पर भी ट्रोल किया गया।

स्वरा भास्कर की शादी में अखिलेश यादव के अलावा राहुल गांधी भी मौजूद रहे। राहुल गांधी स्वरा की शादी में शामिल हुए साथ ही साथ स्टेज पर जाकर फोटो भी खिंचवाई और कपल से बात भी की।

Exit mobile version