News Room Post

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने शेयर की सुहागरात की फोटो और बाद में किया डिलीट

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपनी शादी रचाई थी। और उनकी शादी की जैसे ही खबर आई कुछ ही दिन में खबर थोड़ी ही देर में पूरी मीडिया इंडस्ट्री छा गई। स्वरा भास्कर फहद अहमद के साथ शादी की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि फहद और स्वरा ने जनवरी में शादी की थी। जिसका खुलासा स्वरा ने 16 फरवरी को एक ट्वीट के माध्यम से किया। स्वरा भास्कर ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत फहद से शादी की थी। स्वरा भास्कर एक फिल्म कलाकार और एक्टिविस्ट के तौर पर जानी जाती हैं वहीं फहद भी सीएए प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। फहद, समाजवादी पार्टी के नेती और एक मुस्लिम एक्टिविस्ट हैं। स्वरा भास्कर ने खुद ही पोस्ट करके अपनी शादी की जानकारी सभी को दी थी और अब स्वरा ने अपनी सुहागरात की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक पोस्ट में अपनी सुहागरात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और उसके बाद उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। स्वरा भास्कर ने कई सारी फोटोज अपनी सुहागरात से जुड़ी साझा की। जिसमें उनका बेड फूलों से सजा हुआ है। स्वरा अपने पोस्ट में ये भी बताया कि उनकी इस सुहागरात का इंतज़ाम उनकी मां ने किया है। ये सजावट उनकी मां की है जो स्वरा को फ़िल्मी सुहागरात देना चाहती थीं।

स्वरा ने ये पोस्ट करने के बाद सभी फोटो डिलीट कर दीं, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ छुपा नहीं रहता है और एक यूजर ने स्वरा भास्कर की सुहागरात की फोटो को शेयर करते हुए पूछ लिया, “ऐसा भी होता है क्या”| आपको बता दें होम डेकॉर स्टाइलिस्ट प्रियंका यादव ने भी सुहागरात की फोटो शेयर की और उसके बाद उसे डिलीट कर दिया।

आपको बता दें स्वरा भास्कर और फहद ने 16 फरवरी को शादी की घोषणा की थी। जबकि दोनों ने ही जनवरी में ही शादी कर ली थी। स्वरा भास्कर की शादी की घोषणा के बाद जहां बहुत से लोगों ने स्वरा भास्कर को बधाइयां दी थीं वहीं बहुत से लोगों ने स्वरा पर तंज भी कसा था। स्वरा भास्कर ने एक वीडियो के जरिए अपनी शादी की खबर को सभी से शेयर किया था।

Exit mobile version