News Room Post

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर की हल्दी की फोटो आई सामने, एक बार फिर कर रहीं हैं शादी

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर ने अपनी शादी की तैयारियां दोबारा से करनी शुरू कर दी है। हमने आपको पिछली खबर में बताया था कि जल्द ही होली के बाद स्वरा भास्कर एक बार फिर से शादी करने वाली हैं। अब स्वरा भास्कर ने खुद अपनी पोस्ट करके ये जानकारी दे दी है। खबरों के अनुसार स्वरा भास्कर होली के बाद शादी करने वाली थी और अब हल्दी सेरेमनी की आई फोटो ने सभी का ध्यान खींच लिया है। स्वरा ने जनवरी में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी जिसकी घोषणा उन्होंने फ़रवरी में। इसके अलावा हाल ही में खबरें आईं कि स्वारा दिल्ली में ग्रैंड तरीके से शादी करने वाली हैं। इस शादी में उनके सभी करीबी और सेलेब्स शामिल रहेंगे।

स्वरा और फरहाद ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और दोनों ने ही रविवार को हल्दी सेरेमनी को निभाया। स्वरा और फरहाद ने हल्दी सेरेमनी की फोटोज़ भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करी हैं। स्वरा और फरहाद के हल्दी के वेन्यू को भी सजाया गया है। इसके अलावा देखकर ऐसा लग रहा है कि स्वरा और फरहाद ने होली भी एक साथ खेली है।

स्वरा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, “जिंदगी के सभी रंग के जश्न मनाने के लिए मनाने के लिए हम दोनों एक साथ हैं।” स्वरा ने अपने हल्दी फंक्शन के दिन सफ़ेद कुर्ता पहना हुआ है। फरहाद भी सफ़ेद कुर्ते में नज़र आ रहे हैं। स्वरा की तीन फोटो अलग-अलग पोज में हैं। जिसमें दोनों एक दूसरे को हग करते हुए और पाउट देते हुए नज़र आ रहे हैं।

स्वरा की हल्दी की फोटो के बाद फैंस स्वरा भास्कर को बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें इससे पहले जब स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अचानक अपनी शादी के बारे में ट्वीट किया था तब स्वरा को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। वहीं बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। स्वरा भास्कर गुपचुप शादी करने के बाद अब ग्रैंड तरीके से शादी को निभाने वाली हैं। आपको बता दें हल्दी होने के बाद दोनों ही मेहंदी और संगीत के फंक्शन का हिस्सा होंगे। कपल का रिसेप्शन 16 मार्च के लिए तय हुआ है।

Exit mobile version