News Room Post

तैमूर ने बनाया पास्ता नेकलेस, करीना ने शेयर की तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह एक बेहद ही हटके नेकलेस पहनी नजर आ रही हैं। इस नेकलेस की खासियत यह है कि इसे उनके बेटे तैमूर अली खान ने डिजाइन किया है।

करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह तस्वीर शेयर की है। तीन साल के तैमूर ने अपनी मां करीना के लिए पास्ता से इस नेकलेस को बनाया है, जो दिखने में वाकई में बेहद खूबसूरत है। बेटे के बनाए हुए इस गहने को फ्लॉन्ट करते हुए करीना ने लिखा, “पास्ता ला विस्ता। तैमूर के हाथों से बनी ज्वेलरी।”

इतने कम उम्र में तैमूर की यह क्रिएटिविटी सोशल मीडिया पर लोगों को भी खूब पसंद आई। एक यूजर ने लिखा, “बहुत प्यारा।” किसी ने लिखा, “बेहद प्रतिभाशाली।”

अभिनय की बात करें, करीना आने वाले समय में आमिर खान के विपरीत फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। यह मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक है।

Exit mobile version