News Room Post

Tamannaah Bhatia promotes banned Lotus365: इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर विवादों में फंसी तमन्ना भाटिया, जुआ खेलने से जुड़ा है मामला

Tamannah Bhatia Advertises Banned Lotus365 Gambling Site: कभी अपनी फिल्म, कभी अपने फैशन तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली तमन्ना भाटिया इस बार एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से सुर्ख़ियों में आ गई हैं। दरअसल, तमन्ना एक प्रतिबंधित एप्प को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने के बाद विवादों में फंसती हुई नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। तमन्ना भाटिया की साउथ और हिंदी दोनों ही इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी है। एक्ट्रेस कभी अपनी फिल्म, कभी अपने फैशन तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार तमन्ना एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से सुर्ख़ियों में आ गई हैं। दरअसल, तमन्ना एक प्रतिबंधित एप्प को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने के बाद विवादों में फंसती हुई नजर आ रही हैं। अब तमन्ना भाटिया की इस इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसा क्या विवादित है? चलिए बताते हैं खबर में विस्तार से…

तमन्ना भाटिया ने आज अपने इंस्टाग्राम पर Lotus365 के साथ कोलैबोरेशन में एक वीडियो पोस्ट की है। तमन्ना इस वीडियो में Lotus365 का ऐड करती हुईं नजर आ रही हैं। इस विज्ञापन में तमन्ना साफ़ शब्दों में यूजर्स को कसीनो खेलने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें विवादित क्या है? तो बता दें कि Lotus365 एक गैंबलिंग साइट है जो कि भारत में बैन है।

Lotus365 साइट क्या है ?

बता दें कि Lotus 365 एक गेमिंग और बैटिंग प्लेटफार्म है। यहां पर आपको खेलने के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, पोकर, तीन पत्ती और भी बहुत सारे गेम मिल जाएंगे। इस प्लेटफार्म के जरिये यूजर्स IPL में भी सट्टा लगा सकते हैं। दरअसल, यूजर्स लोटस 365 में मौजूद किसी भी गेम में बैटिंग लगाकर अपना किस्मत आजमा सकते हैं। बता दें कि इस कंपनी की शुरुआत 2016 में हुई थी और उस समय भारत की पहली लीगल और लाइसेंस प्राप्त गेमिंग कंपनी थी। लेकिन अभी के मौजूदा समय में भारत सरकार ने जितने भी गेमिंग और बैटिंग एप्लीकेशन और वेबसाइट है। इन्हें गैर-कानूनी बताया गया है, जिसका मतलब ये हैं कि अब Lotus 365 भी इंडिया में गैर-क़ानूनी है। Lotus 365 का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं है, क्योंकि यह उनके टर्म्स एंड कंडीशन को फॉलो नहीं करते हैं। इसके लिए आपको इनके ऑफिशल वेबसाइट या किसी APK वेबसाइट से Lotus 365 एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।

ऐसे में अब एक प्रतिबंधित साइट को इस तरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रमोट करना जाहिर है एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

Exit mobile version