News Room Post

Randhir Kapoor: ताऊ रणधीर कपूर ने खोली रणबीर कपूर के झूठ की पोल, बताई डिमेंशिया को लेकर सच्चाई

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फिल्म की शूटिंग बनारस में खत्म की है। हाल ही में एक्टर रणबीर ने खुलासा किया है कि उनके ताऊ रणधीर कपूर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें डिमेंशिया हैं। ये सारी बातें एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहीं। अब इस बयान पर रणधीर कपूर का बयान सामने आया है जिससे सुनने के बाद आप चौंक जाएंगे। रणधीर कपूर ने बीमारी को सिरे से नकारते हुए कहा है कि उन्हें इस तरह की कोई भी बीमारी नहीं है। रणबीर का जो मन आता है वो वही बोलता है। ये बयान सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

रणधीर कपूर की बीमारी को लेकर रणबीर ने बोला झूठ

दरअसल एक बयान में रणबीर कपूर ने कहा था कि रणधीर कपूर डिमेंशिया के पहली स्टेज से गुजर रहे हैं। इसमें इंसान चीजों को भूलने लगता है। उन्होंने कहा कि शर्माजी नमकीन’ देखी और कहा कि उन्हें ऋषि को फोन करना चाहिए ताकि वह उसकी तारीफ कर सकें। कुछ टाइम के लिए वो भूल ही गए थे कि वो इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि रणधीर कपूर ने इन सभी बातों को झूठ बताया है।

मैं बिल्कुल ठीक हूं- रणधीर कपूर

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई डिमेंशिया नाम की बीमारी नहीं हुई है। रणबीर ने झूठ बोला है।रणबीर कपूर ने ऐसा क्यों कहा इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि रणबीर ने ऐसा क्यों कहा..ये नहीं पता..वो रणबीर की मर्जी है कि वो क्या कहता है। वो जो चाहता है उसे कहने का हकदार है। वो कुछ भी बोलता है। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि फिल्म बहुत अच्छी है और ऋषि को सामने देखकर बहुत अच्छा लगा

Exit mobile version