News Room Post

Khatron Ke Khiladi 11: आज से शुरू हो रहा खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन, जानें कब और कैसे देख पाएंगे

khatro ke khiladi

नई दिल्ली। टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 11) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में केप टाउन में इस शो की शूटिंग पूरी हुई है। अब शो का धमाकेदार आगाज होने वाला है। जी हां, ये शो आज से शुरू हो रहा है। फैंस इस खतरनाक स्टंट्स-एडवेंचर से भरपूर शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में आज उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि आप इस शो को कब और कहां देख पाएंगे।

यहां देखें ‘खतरों के खिलाड़ी 11’

कलर्स चैनल पर आज शनिवार से शुरू हो रहा है। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ आज रात 9:30 बजे हर हफ्ते शनिवार औऱ रविवार को देख पाएंगे। ये सो टीवी के अलावा वूट पर आएगा।

इससे पहले शो का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें एक्शन, स्टंट और टास्क नजर आ रहा है। रोहित शेट्टी भी इस प्रोमो में खतरनाक अंदाज में नजर आए। इस बार शो की थीम डर वर्सेज डेयर का बैटलग्राउंड हैं जहां 13 कंटेस्टेंट अपने अपने डर का सामना करते नजर आएंगे।

ये खिलाड़ी आएंगे शो में नजर

इस बार KKK11 में कंटेस्टेंट के तौर पर राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्नेता तिवारी, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आने वाला हैं।

Exit mobile version