News Room Post

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच का बोल्ड रोमांस बढ़ा देगा आपकी भी ”धड़कन”, यहां देखे ये फिल्म

Akshara Singh-Pawan Singh's Film DHADKAN: एक ज़माने में भोजपुरी जगत में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के प्यार के चर्चे सरेआम थे लेकिन वक़्त बदला और दोनों की राहें अलग हो गई। लेकिन अब एक बार फिर अक्षरा और पवन अपनी फिल्म ''धड़कन'' के जरिये इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। इनकी ये सालों पुरानी फिल्म एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है फिल्म में खास!

नई दिल्ली। सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की बॉलीवुड फिल्म ”धड़कन” तो आप सबने देखी होगी लेकिन क्या आपको पता है ”धड़कन” नाम की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म भी है जिसमें पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने काम किया है। जैसा कि आप जानते हैं एक ज़माने में भोजपुरी जगत में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के प्यार के चर्चे सरेआम थे लेकिन वक़्त बदला और दोनों की राहें अलग हो गई। लेकिन अब एक बार फिर अक्षरा और पवन अपनी फिल्म ”धड़कन” के जरिये इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। इनकी ये सालों पुरानी फिल्म एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है फिल्म में खास!

कहां देखें अक्षरा सिंह की फिल्म ”धड़कन”

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ”धड़कन” इनदिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर बिलकुल FREE में देख सकते हैं। इस फिल्म को Wave Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म में अक्षरा सिंह और पवन सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण धुपेन्द्र भगत ने किया है। फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। फिल्म के गीत मनोज मतलबी, आजाद सिंह और विनय कमल ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत मधुकर आनंद और छोटे बाबा ने दिया है।

इस फिल्म को यूट्यूब पर 42 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये फिल्म व्यूअर्स को बेहद पसंद आ रही है। प्यार और जूनून की कहानी पर आधारित ये फिल्म अब आप भी यूट्यूब पर बिलकुल फ्री में देख सकते हैं। इस फिल्म में आपको अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म में दोनों के बीच बेहद तगड़ा और बोल्ड रोमांस फिल्माया गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह फ़िलहाल भोजपुरी फिल्म चार फेरे सात वचन की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षरा के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अक्षरा के आये दिन म्यूजिकल वीडियोज भी रिलीज होते रहते हैं।

Exit mobile version