News Room Post

Bhai Dooj 2022: अटूट है बॉलीवुड के इन भाई-बहनों का बंधन, कोई देवी सम्मान पूजता है, तो कोई कहता है दूसरी मां

नई दिल्ली। दिवाली के दो दिन बाद भाई-दूज का त्योहार आता है और इस दिन बहन भाई की लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना करती है। इस बार भाई-दूज 26-27 अक्टूबर यानी दोनों दिन मनाया जा रहा है। भाई और बहन दोनों के लिए आज के दिन का बहुत महत्व माना जाता है। बॉलीवुड में भी भाई-बहन की कई ऐसी जोड़ियां हैं जो एक दूसरे के लिए मां और पिता से कम नहीं हैं। आज हम बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बात करेंगे जो अपनी बहनों को देवी और मां की तरह पूजते हैं।

इंद्र कुमार -हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर इंद्र कुमार अपनी बहन को देवी मानते हैं क्योंकि उनकी बहन ने ही उनका पालन पोषण किया है। इंद्र कुमार सात भाई बहन हैं और उनकी माता के देहांत बाद उनकी बड़ी बहन अरुणा ईरानी ने ही खुद अकेले सारे बहन-भाइयों का पालन पोषण किया है। वो कहते हैं कि आज वो जो भी हैं सिर्फ अपनी बहन की वजह से हैं। मां की मौत के बाद उन्होंने हमारा पालन-पोषण किया है और आज भी मेरा सिर अपनी बहन के सामने श्रद्धा से झुक जाता है।

अर्जुन कपूर– अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला को चट्टान कहते हैं। उनका कहना है कि मां के जाने के बाद बड़ी बहन अंशुला ने ही उन्हें संभाला।  वो बताते हैं कि अंशुला हमेशा मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। अंशुला को अच्छी नौकरी का ऑफर भी मिला था लेकिन मेरे खातिर वो सब कुछ छोड़कर चली आई। मैं डिप्रेशन में था..परेशान था लेकिन मेरी बहन ने मुझे उस परिस्थिति से बाहर निकाला।

रणवीर सिंह– एक्टर रणवीर सिंह अपनी बड़ी बहन ऋतिका भवनानी को मां सम्मान मानते हैं क्योंकि उनका कहना है कि ऋतिका ने उनका बहुत सपोर्ट किया है। उन्होंने हमेशा रणवीर को मां की तरह लाड किया है। रणवीर कई बार बता चुके हैं कि उनकी बड़ी बहन ने ही उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है। साथ ही उसी के लाड-प्यार ने उन्हें बिगाड़ा भी है।

रोहित शेट्टी– रोहित शेट्टी तीन बहनों के अकेले भाई हैं। पिता की मौत के बाद सारी जिम्मेदारी रोहित के कंधों पर आ गई और उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर नौकरी की। रोहित का कहना है कि उनकी बहनें उनसे बहुत प्यार करती हैं और वो किसी के मुंह से भी मेरी बुराई नहीं सुन सकती हैं।

Exit mobile version