नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही ऑफिशियली राजनेता राघव चड्ढा की दुल्हनियां बनने वाली हैं। शादी में कुछ ही दिनों का समय बचा है और एक्ट्रेस अपने होने वाली पति पर प्यार बरसाने का एक मौका नहीं छोड़ रही हैं। दोनों की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में होने वाली है और शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अब एक्ट्रेस को बेहद यूनिक स्टाइल में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जो कि चीख-चीखकर राघव से प्यार का इजहार कर रही हैं। वो कैसे, हम आपको बताते हैं।
होने वाले पति के प्यार में रंगी दिखी परी
एक्ट्रेस को आज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वो बिल्कुल ही अलग अवतार में दिखीं। एक्ट्रेस कैजुअल वियर में दिखींं, जहां वो ब्लू जींस और व्हाइट टॉप के साथ ओवरसाइज शर्ट में दिखीं। वैसे तो एक्ट्रेस का लुक काफी कूल था लेकिन सारी लाइमलाइट एक्ट्रेस की कैप ने लूट ली। दरअसल एक्ट्रेस ने लुक को पूरा करने कैप पहनी थी, जिसके ऊपर आर लिखा था। इस आर को फैंस राघव से रिलेट कर रहे हैं और इसे प्यार जताने का तरीका बता रहे हैं। फैंस भी एक्ट्रेस को देखकर गजब का रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स को पसंद आया परी का लुक
यूजर्स पोस्ट पर awww रिएक्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ दिल वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस का लुक भले ही बेहद सिंपल है लेकिन काफी स्टाइलिश है। काम की बात करें तो परिणीति अगली फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। दोनों स्टार्स को ‘मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ फिल्म में देखा जा रहा है। कल ही फिल्म का पहला गाना जलसा रिलीज हुआ है, जिसमें परिणीति को एक्टर संग रोमांस करते हुए देखा जा रहा है, फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी सिर्फ फिल्म का टीजर सामने आया है।