News Room Post

YRKKH 16 April 2022: अभिमन्यु के सामने आएगा मंजरी के एक्सीडेंट का काला सच! क्या टूट जाएगा अभि-अक्षु का रिश्ता!

नई दिल्ली। स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फैंस का फेवरेट शो है जिसमें अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री धमाकेदार है। बीते काफी एसिपोड से देखा जा रहा है कि शो में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की रस्मों का ट्रैक चल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि संगीत का फंक्शन शुरू हो चुका है और अभि संगीत में अक्षरा को एक सरप्राइज देता है। सरप्राइज देखकर हर्षवर्धन आग बबूला हो जाता है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी लोग अभि और अक्षरा के आगे पीछे नाचते हैं। इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच एक फेस ऑफ होता है जिसमें बड़ा डांस कॉम्पिटिशन होता है।

बिरला और गोयनका परिवार में होगा डांस कॉम्पिटिशन

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि दोनों परिवारों के बीच एक डांस कॉम्पिटिशन होता है। हर्ष और मनीष के बीच तकरार होती रहती है। मनीष का कहना है कि वो बिरला परिवार को हरा देतें जबकि हर्ष बिरला हारने पर यकीन नहीं रखता। हर्ष कहता है कि हम नाचने से ज्यादा दूसरों को नचाने में यकीन रखते हैं। इसी बीच सिंगर कुमार सानू गाना गाते हैं ये लड़की आंख मारे। दोनों परिवार मिलकर डांस करते हैं इस दौरान अक्षरा चीटिंग करती है और पैरों में पत्थर डाल देती है। जिसके बाद अभिमन्यु गिरते गिरते बचता है। हालांकि सभी लोग गोयनका परिवार को विनर घोषित करते हैं लेकिन ये बात बिरला परिवार को पसंद नहीं आती है।


अभि जान जाएगा एक्सीडेंट का सच

वहीं एपिसोड के लास्ट में आप देखेंगे कि अभिमन्यु को मंजरी के एक्सीडेंट का सच पता चल जाता है। अभि का डिटेक्टिव एक्सीडेंट का वीडियो लेकर आता है जिसमें अभि गोयनका परिवार की गाड़ी देखता है और वीडियो में अक्षरा और आरोही भी नजर आते हैं। ये सच जानकर अभिमन्यु शॉक्ड रह जाता है। अब देखना ये होगा कि सच जानने के बाद अभिमन्यु कैसा रिएक्ट करता है।

Exit mobile version