News Room Post

The Elephant Whisperers On OTT: Oscar Award जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री, द एलिफेंट व्हिसपरर्स को ओटीटी पर कहां देखें

नई दिल्ली। ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं। अपने मनपसंद की फिल्म और सीरीज ओटीटी पर दर्शक देखने के लिए हमेशा से उत्साहित रहते हैं। अब दर्शकों की मांग एक शार्ट डॉक्यूमेंट्री की तरफ बढ़ गई है। इस शार्ट डॉक्यूमेंट्री का नाम है द एलिफेंट व्हिसपरर्स। इस फिल्म को दर्शक अब ओटीटी पर देखना चाहते हैं। द एलिफेंट व्हिसपरर्स को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शक इस लिए भी ज्यादा उत्सुक हैं क्योंकि इस शार्ट डॉक्यूमेंट्री ने भारत का नाम रौशन किया है और अपने नाम 95 ऑस्कर अवार्ड किया है। आपको बता दें ऑस्कर 2023 में द एलिफेंट व्हिसपरर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड अपने नाम किया है तो अगर आप ये शार्ट डॉक्यूमेंट्री ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो हम यहां आपको इसके ओटीटी प्लेटफार्म के बारे में बताएंगे।

द एलिफेंट व्हिसपरर्स ओटीटी 

द एलिफेंट व्हिसपरर्स डॉक्यूमेंट्री को आप नेटफ्लिक्स के ओटीटी पर जाकर देख सकते हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को 8 दिसंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। द एलिफेंट व्हिसपरर्स को कार्तिकी गोंसाल्विस ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है। कार्तिकी के डायरेक्शन में बनी यह उनकी पहली डॉक्यूमेंट्री है। इस डाक्यूमेंट्री में कार्तिकी ने एक अनाथ हाथी रघु और उसको पालने वाले और उसकी देखभाल करने वाले बोम्मन और बेल्ली की कहानी को दिखाया गया है।

यह वृत्तचित्र भारत के खूबसूरत राज्य तमिलनाडु के मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है, और उस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता को खूबसूरती से डायरेक्टर और सिनेमाटोग्राफर ने दिखाया है। इसमें उन आदिवासी लोगों के जीवन को उजागर किया है जो प्रकृति के साथ सद्भाव में रहते हैं।इस कहानी में आपको देखने को मिलता है कैसे बोम्मन और बेल्ली ने अपनी पूरी जिंदगी एक हाथी की देखभाल करने में लगा दी और उसे इस तरह पाला जैसे वो उनकी खुद की संतान हो।


2023 के ऑस्कर अवॉर्ड में इस फिल्म बेस्ट शार्ट डॉक्यूमेंट्री की कैटेगरी में अवार्ड दिया गया है। भारत में इस साल दो ऑस्कर अवॉर्ड आए हैं जिसमें से एक फिल्म आरआरआर के गीत नाटू-नाटू के लिए मिला है और दूसरा इस डॉक्यूमेंट्री के लिए मिला है। आपको बता दें इस 41 मिनट के लघु वृत्तचित्र को आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं बल्कि हर भारतीय को इसे जरूर देखना चाहिए।

Exit mobile version