News Room Post

Kangana Ranaut: रोपड़ में आंदोलन कर रहे किसानों ने कंगना का किया घेराव तो लोगों ने कहा- ये किसान नहीं तालिबानी…

नई दिल्ली। बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी पंगे में फंसती रहती हैं। किसी न किसी विवाद के चलते वो चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन आज वो अपने घर मनाली जाते समय फंस गई। दरअसल, वो अपने मनाली वाले घर के लिए जा ही रही थी कि इतने में पंजाब के रोपड़ में आंदोलन कर रहे किसानों ने उनके काफिले को रोक लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं उनको आगे जाने ही नहीं दिया।

रोपड़ में आंदोलन कर रहे किसानों ने कंगना की गाड़ी को रोक कर उनसे मांफी मांगने की मांग की। बता दें कि काफी लंबे समय से कृषि कानूनों की वापसी को लेकर किसान देशभर में आंदोलन कर रहे थे। जिसके खिलाफ एक्ट्रेस ने कई बार अपनी नाराजगी जताई थी। इसे लेकर ही पंजाब के किसान उनसे नाराज थे। यही कारण था कि एक्ट्रेस की गाड़ी को रोक लिया गया और उनसे माफी मांगने को कहा। ये सारी जानकारी खुद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

कंगना ने इस पूरी घटना की जानकारी एक वीडियो के जरिए दी। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया साथ ही मॉब लिंचिंग का डर भी बताया।

ये वीडियो देख कंगना के फैंस परेशान हो गए और आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ बोलने लगे। उनके फैंस ने ये तक कह दिया कि ये किसान नहीं हो सकते। किसान ऐसा नहीं कर सकते ऐसा सिर्फ तालिबानी ही कर सकते हैं।

Exit mobile version