News Room Post

आम्रपली दुबे की फिल्म ”घुंघटवाली सुपरस्टार” का पहला गाना हुआ रिलीज, आंखें नम कर देगा एक्ट्रेस का ये इमोशनल सॉन्ग

Amrapali Dubay’s Latest Bhojpuri Song: हाल ही में आम्रपाली की फिल्म ''घूंघटवाली सुपरस्टार'' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म का पहला गाना ''ऐ बाबू जी'' भी रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आम्रपाली की भोजपुरी जगत में धाकड़ फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी आम्रपाली को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में आम्रपाली की फिल्म ”घूंघटवाली सुपरस्टार” का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म का पहला गाना ”ऐ बाबू जी” भी रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!

आम्रपाली का नया गाना:

आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म ”घूंघटवाली सुपरस्टार” का नया गाना ”ऐ बाबू जी” रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के बोल हैं- ”विधना करम दिहले, तू त जनम दिहल, क के एहसान तू जीवला ऐ बाबू जी” ये काफी इमोशनल कर देने वाला गाना है जिसे सुनकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। गाने में एक बेटी अपने पिता की मजबूरियां बयां कर रही हैं।

गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है और इस गाने को ओम झा ने अपने संगीत से सजाया है। इस गाने को बीफॉरयू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही में आम्रपाली दुबे की फिल्म ”घूंघटवाली सुपरस्टार” का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और इश्तियाक़ शैख़ बंटी हैं। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक़ शेख बंटी ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं।


बता दें कि इससे पहले दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के साथ आम्रपाली का गाना “बलमुआ कैसे तेजब” रिलीज़ किया गया था। इस गाने ने रिलीज़ के साथ यूट्यूब पर व्यूज का अंबार लगाते हाई मिलियन व्यूज का आंकड़ा क्रॉस कर लिया।

Exit mobile version