News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 August 2023: खत्म हो जाएगा अभिनव की जिंदगी का सफर, अभिनन्यु जाएगा जेल, खून का इल्जाम लगेगा उसपर

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शोज में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में फ़िलहाल अभिनव के कैरेक्टर को खत्म करने की तैयारी चल रही है। जहां कल आपने देखा कि अभिनव पहाड़ी पर से गिर गए हैं और सभी उनको हॉस्पिटल लेकर आए हैं। उधर मनीष ने अभिनव को पहाड़ों से गिरते हुए देखा और वहीं अभिमन्यु को देखा लेकिन अब मनीष को लगता है कि अभिमन्यु ने ही अभिनव को धक्का दिया है। ये सब देखकर मनीष गहरे सदमें है। तो चलिए अब बताते हैं शो में आज की कहानी…

अक्षरा पर टूटा दुखों का पहाड़

शो का आज का एपिसोड शुरू होता है हॉस्पिटल से, जहां अभिनव का इलाज चल रहा है। अक्षरा का रो-रोकर बुरा हाल है। यहां आरोही और अभिमन्यु उसे संभाल रहे हैं। उधर अभीर और रूही को मंजरी घर लेकर आ गई है लेकिन अभिर बार-बार अक्षरा को कॉल कर के अभिनव के बारे में पूछता है। फ़िलहाल अक्षरा ने अभीर को बहाने से समझा लिया है। लेकिन वो डर रही है कि आगे क्या कहेगी!

वहीं मनीष अभी भी सदमे में है और बार-बार नींद में भी अभिनव का नाम ले रहा है। वो कहता है कि उसे हॉस्पिटल जाना है अभिनव को उसकी जरुरत है। जिसपर स्वर्णा कहती है कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। वो घर में आराम करें, हॉस्पिटल में सब है अभिमन्यु भी है। अभिमन्यु का नाम सुनते बड़े पापा यानि मनीष बौखला जाता है और बता देता है कि अभिमन्यु ने ही अभिनव को धक्का दिया है और ये उसने खुद देखा है। ये सारी बात सुरेखा सुन लेती है और वो मुस्कान को लेकर हॉस्पिटल पहुंच जाती है। यहां मुस्कान अभिमन्यु को खींच कर जमीन पर गिरा देती है।

कल आप देखेंगे कि अभिनव को होश आएगा वो अक्षरा को ‘i love you’ बोलेंगे और उनकी सांसे रुक जाएंगी। तो दूसरी तरफ अभिमन्यु पहुंच जाएगा जेल क्योंकि उसके ऊपर लगने वाला अभिनव को धक्का देकर मारने का इल्जाम।

Exit mobile version