नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को बीच सड़क पर दिनदहाड़े कर दी गई थी। सिंगर को शाप शूटर ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर भून डाला था। मामले में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कल भी हत्या के मामले में कई लोगों को अरेस्ट किया था। एक शाप शूटर ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया कि सिद्धू की हत्या 27 मई को ही होनी थी लेकिन गाड़ी तेजी से दूर निकल गई। जिसकी वजह से प्लान फेल हो गया और फिर दो दिन बात 29 मई को सिंगर की हत्या कर दी गई। अब सिंगर की मौत को एक महीना होने वाला है और उनका नया गाना रिलीज के लिए तैयार है। उनका गाना आज शाम को रिलीज किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
सिद्धू की सोशल मीडिया टीम ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है कि आज सिंगर का आखिरी सॉन्ग रिलीज होने वाला है। ये गाना सिद्धू ने लिखा था जो सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर, नदी के पानी पर पंजाब के अधिकारों और जेलों में बंद सिख कैदियों पर बना है। गाने को लिखा और गाया दोनों ही सिद्धू ने ही है। ये सॉन्ग सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। ये खबर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश है लेकिन उनकी आंखें भी नम हैं। फैंस अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाएं हैं कि सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।
#SidhuMooseWala ‘s song set to release tomorrow. First song to be released after his murder on May 29.@iepunjab @IndianExpress pic.twitter.com/jO44MJr8JY
— Kamaldeep Singh ਬਰਾੜ (@kamalsinghbrar) June 22, 2022
आज शाम होगा गाना रिलीज
जानकारी के मुताबिक गाना शाम को रिलीज होगा। गाना उस वक्त रिलीज किया जाएगा जब संगरूर उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो जाएंगे। बता दें कि सॉन्ग तब रिलीज किया जा रहा है जब पहले ही सोशल मीडिया पर सॉन्ग के रिलीज की घोषणा लीक हो गई। सिद्धू का परिवार भी इस बात की अपील कर चुका है कि उनके पिता बलकौर सिंह के अलावा किसी के साथ भी सिद्धू से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की जाए। सिद्धू के जाने के बाद अब सिद्धू से जुड़ी हर चीज का ऑफिशियल फैसला वो खुद लेंगे।